ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :08 May 2026 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, युवक की मौत से गांव में मातम सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र स्थित 327 ई सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर बरहसेर मुख़्तार मंदिर के समीप गुरुवार देर रात ट्रक की ठोकर से ससुराल जा रहे एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार पुरीख वार्ड नंबर तीन निवासी भूपी सादा का पुत्र 25 वर्षीय छोटू कुमार उर्फ़ गुला सादा अपने घर से मुरादपुर नवहट्टा बाइक से जा रहा था. मुख़्तार मंदिर के पास जैसे ही पहुंचा, सुपौल से सहरसा की तरफ जा रही ट्रक ने ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा पुलिस पहुंची और ट्रक तथा बाइक को जब्त कर थाना लायी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेजा तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. इधर युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है. पत्नी सजनी देवी, पिता भूपी सादा, पुत्री आरती व पार्वती सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू नेता रंजीत सिंह बबलू व रवि शंकर यादव ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. इस मामले में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन