ePaper

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 31 Jul 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के मनखहा गांव में गुरुवार दोपहर आंगन में खेलने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार विराटपुर पंचायत के मनखहा वार्ड 11 निवासी गरीब शर्मा का पुत्र राजा कुमार गुरुवार दोपहर आंगन में खेल रहा था. इस दौरान बिजली पोल से घर में जुड़ा विद्युत तार अचानक से टूटकर आंगन में गिर पड़ा. जहां खेलने के दौरान राजा कुमार विद्युत प्रवाहित तार के संर्पक में आ गया. जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य धान रोपनी करने खेत गये थे. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की माता सुलेखा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन