56 वाहनों से दो लाख 65 हजार रुपये वसूला गया अर्थदंड

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 20 May 2026 5:28 PM

विज्ञापन

आम लोगों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम लोगों एवं वाहन चालकों को जागरूक करने तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रवर्तन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल ने किया. अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गयी. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए जागरूक किया गया. साथ ही वाहन चालकों को बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, फिटनेस, चालक अनुज्ञप्ति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया. जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों के दस्तावेज अद्यतन नहीं पाये गये अथवा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, उनके विरुद्ध परिवहन विभाग के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया गया. बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं बिना चालक अनुज्ञप्ति वाहन चलाने वालों का चालान भी काटा गया. इसके अलावा ट्रैक्टर एवं ट्रकों द्वारा ओवरलोडिंग के मामलों की भी विशेष जांच की गयी और संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

अभियान के दौरान बाइक, टेम्पो, ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं अन्य चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. विशेष अभियान में कुल 56 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो लाख 65 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया. अभियान में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटर वाहन निरीक्षक बृजमोहन पटवारी, परिवहन विभाग के प्रवर्तन उपनिरीक्षक, चलंत दस्ता, सिपाही एवं होमगार्ड के जवान मौजूद थे. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन