वाहन जांच से लगभग दो लाख रुपये जुर्माने की हुई वसूली

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 22 Apr 2026 5:35 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में इन दिनों लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों के जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में इन दिनों लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर वाहनों के जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक एवं सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक शामिल हो रहे हैं एवं सघन जांच जारी है. इस क्रम में बुधवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र एवं यादव चौक के पास वाहन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें कुल 34 वाहनों का हैलमेट, शीटबेल्ट, चालक अनुज्ञापप्ति, प्रदूषण, बीमा अद्यतन नही होने के लिए एक लाख 84 हजार रूपये का अर्थदंड किया गया. इस दौरान बाइक, ई-रिक्शा, कार एवं पिकअप वाहनों की सघन जांच की गयी. वाहन चालकों एवं आम लोगों को जहां सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों से अवगत कराया गया.

वहीं दूसरी तरफ जो लोग सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे थे, उन पर अर्थ दंड भी लगाया गया. वाहन चालकों के अनुज्ञापत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं फिटनेस प्रमाणपत्र का विशेष रूप से जांच किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें एवं नियमों का पालन करें. किसी अन्य व्यक्ति को वाहन देने से पहले सुनिश्चित हो लें कि जिस व्यक्ति को वाहन दे रहे हैं, उसके पास वाहन चालक अनुज्ञप्ति है एवं हेलमेट लगाकर वाहन चला रहा है. साथ ही अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए नहीं दें. आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाये जायेंगे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन