झगड़ा सुलझाने गये एक दंपति को पीटा, जख्मी

झगड़ा सुलझाने गये एक दंपति को पीटा, जख्मी
बनमाईटहरी. मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के रसलपुर वार्ड 8 में झगड़ा सुलझाने गये एक दंपति के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस मारपीट की घटना में दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी को स्वजनों के द्वारा सोनवर्षाराज अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घायल की पहचान महेंद्रा पोद्दार एवं मुन्नी देवी के रूप में हुई है. इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी छानबीन में जुट गयी है. जख्मी महेंद्र पोद्दार ने बताया कि गांव के ही सुनील पोद्दार, छोटू कुमार, राजा व बुटन पोद्दार समेत अन्य नशे में आकर गाली-गलौज कर रहा था. जब मना किया तो वह जबरन हमारे साथ मारपीट पर उतारू हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोहे का रड और हथियार के बट से उनके सिर पर वार किया. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. उन्होंने सोने की चकती भी लूटने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस को भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










