मंदिर के आगे खेल रहे 10 वर्षीय बालक को अगवा कर की मारपीट

मंदिर के आगे खेल रहे 10 वर्षीय बालक को अगवा कर की मारपीट
ग्रामीणों ने पकड़ एक आरोपी को 112 पुलिस टीम को सौंपा सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के बरेवा टोला वार्ड नंबर 15 में एक मंदिर के आगे खेल रहे बरेवा टोला निवासी मुकेश चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र को पंचायत के ही चकमका टोला निवासी रामकुमार राम अपने दो अन्य सहयोगी के साथ अगवा कर एक सुनसान कब्रिस्तान में लेकर जाकर जान मारने की नियत से मारपीट करने लगा. इस दौरान बच्चे के हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों ने पहुंच बच्चे को छुड़ा एक आरोपी को पकड़ 112 बलवाहाट पुलिस टीम को सौंप दिया. वहीं मारपीट में जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है. इस संबंध में बच्चे की मां खुशबू देवी ने बख्तियारपुर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बलवा हाट थाना की 112 की पुलिस टीम ने ग्रामीणों द्वारा सौंपे गये व्यक्ति को छोड़ दिया. वहीं इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि 112 टीम से जानकारी ली गयी तो टीम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पकड़ कर नहीं छोड़ा गया है. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. पूरे मामले का छानबीन की जायेगी. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी. फोटो – सहरसा 39 – इलाजरत बच्चा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




