सर्पदंश से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

सर्पदंश से 3 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के कोपा गांव में सोमवार की सुबह सर्पदंश से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार कोपा पंचायत के वार्ड 14 निवासी मिथलेश पासवान की पुत्री सृष्टि कुमारी सोमवार की सुबह अपने घर से सब्जी लेकर पड़ोसी के घर पहुंचाने जा रही थी. इस दौरान रास्ते में सर्पदंश का शिकार हो गयी. घटना बाद सृष्टि ने घर पहुंच सर्पदंश की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर झाड़ फूंक कराने में जुट गये. कुछ देर बाद हालात बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में सृष्टि को लेकर सोनवर्षाराज पीएचसी पहुंचे. जहां चिकित्सक ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी के बाद काशनगर थाना पुलिस पीएचसी पहुंची. जिसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन