गरीब रथ एक्सप्रेस का 3 कोच डैमेज, 3 घंटा देरी से खुली

गरीब रथ एक्सप्रेस का 3 कोच डैमेज, 3 घंटा देरी से खुली
सहरसा. सहरसा-अमृतसर 12203 गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस रविवार को 3 घंटा देरी से खुली. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से सहरसा जंक्शन पहुंची थी. इसके बाद गरीब रथ एक्सप्रेस का जी 1, जी 2 और जी 3 कोच डैमेज होने की जानकारी दी गयी. शुरू में दो घंटा रिशेड्यूल कर गरीब रथ एक्सप्रेस चलाये जाने की सूचना दी गयी. रेलवे सूत्र के मुताबिक डैमेज कोच को ठीक करने की कोशिश की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में तीनों कोच को काट कर हटाया गया और दूसरा कोच गरीब रथ एक्सप्रेस में जोड़ा गया. जिससे गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटा विलंब हो गयी. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










