दिल्ली अग्निकांड : देर रात पहुंचा अफसाद का शव, रात से ही जुटी भीड़

नवहट्टा : दिल्ली अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले मो अफसाद का शव मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे उनके पैतृक गांव नवहट्टा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर नौ पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजन सहित गांव में मातम पसर गया. शव को एक नजर देखने के लिए उसके घर लोगों की भीड़ जुटने लगी. […]
नवहट्टा : दिल्ली अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले मो अफसाद का शव मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे उनके पैतृक गांव नवहट्टा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर नौ पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजन सहित गांव में मातम पसर गया. शव को एक नजर देखने के लिए उसके घर लोगों की भीड़ जुटने लगी. मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बुधवार की सुबह मृतक अफसाद का जनाजा निकाला गया.
जहां नवहट्टा प्रखंड के मुस्लिम, हिंदू सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच कर अंतिम दर्शन किया और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया. सैकड़ों की संख्या में उनके जनाजे में शामिल होकर मुस्लिमों ने उ���्हें मिट्टी दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










