ePaper

कार्यपालक सहायक से छीने लैपटॉप, मोबाइल व रुपये

Updated at : 13 Nov 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक सहायक से छीने लैपटॉप, मोबाइल व रुपये

सहरसा : जिले में अपराध चरम पर पहुंच चुका है. हत्या, लूट, डकैती, छिनतई, चोरी की घटना आम हो चुकी है. साधारण से लेकर अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमना और जहां जी आये फायरिंग कर दहशत फैलाना रोजमर्रे की बात हो गई है. यहां अपराधी हत्या या अन्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए रात […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले में अपराध चरम पर पहुंच चुका है. हत्या, लूट, डकैती, छिनतई, चोरी की घटना आम हो चुकी है. साधारण से लेकर अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमना और जहां जी आये फायरिंग कर दहशत फैलाना रोजमर्रे की बात हो गई है. यहां अपराधी हत्या या अन्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए रात या अंधेरे होने का इंतजार नहीं करते. यहां दिनदहाड़े और सरेआम हत्याएं हो रही है. दिन के उजाले में चालू सड़क पर छिनतई की घटना हो रही है.

पुलिस का अपराध और अपराधियों पर कोई पकड़ नहीं रह गया है. जिले के लोग दहशत में जी रहे हैं. मंगलवार को नवहट्टा प्रखंड में पदस्थापित पंचायती राज कार्यपालक सहायक कल्याण कुमार वर्मा के साथ छिनतई की घटना हुई. अपराधियों ने अगवानपुर कृषि फॉर्म के पास दिन के उजाले में तकरीबन साढ़े चार बजे चालू सड़क पर हथियार दिखा घटना को अंजाम दिया.
विरोध किया, तो सटा दिया हथियार: उन्होंने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थानेदार को दिये आवेदन में कार्यपालक सहायक वर्मा ने बताया है कि वे नवहट्टा में ट्रेनिंग देकर साढ़े चार बजे के करीब अगवानपुर कृषि फॉर्म होते हुए सहरसा लौट रहे थे. फॉर्म के पास ही पीछे से दूसरी बाइक करीब आयी और रुकने को कहा. उस बाइक पर दो लोग सवार थे.
वे हेलमेट और मास्क लगाये हुए थे. रुकने के साथ ही अपराधियों ने बाइक की चाबी छीन ली. फिर कंधे से लैपटॉप का बैग उतार अपने कंधे पर लगा लिया. विरोध करने पर हथियार सटा जान से मारने की धमकी दी. फिर बाइक की डिक्की खोल देखा.
शर्ट-पैंट की जेब चेक करने लगा और एक जेब से डुएल सिम का एंड्रॉयड मोबाइल निकाल लिया और दूसरे जेब से 1500 रुपये निकाल लिए. कार्यपालक सहायक ने थानेदार को अपराधियों के बाइक का संभावित नंबर बीआर 19 जी 9576 अथवा बीआर 19 जे 9576 होने की भी बात बतायी है. थानेदार राजमणि ने बताया कि आवेदन मिला है. छानबीन कर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन