मछली मारने गये युवक को दबंगों ने पीटा

Updated at : 26 Jul 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
मछली मारने गये युवक को दबंगों ने पीटा

पतरघट : मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक युवक का अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. जिसे गुरुवार की सुबह पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के ठाढी बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक खाई से हाथ पैर बंधे हुई स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया. पस्तपार पुलिस शिविर […]

विज्ञापन

पतरघट : मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र से बीते दिनों एक युवक का अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. जिसे गुरुवार की सुबह पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के ठाढी बस्ती स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक खाई से हाथ पैर बंधे हुई स्थिति में पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया.

पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी प्रवीण कुमार पासवान ने बताया कि अपहृत युवक रंजीत कुमार उर्फ बौआ बजरंगबली मंदिर स्थित गहरे गड्ढे से हाथ पैर बंधी हुई स्थिति में पुलिस को मिला. जिसे सकुशल स्थिति में शिविर में पूछताछ के लिए लाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा प्रथमदृष्टया पूछताछ में उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के कारण उसका अपहरण कर लिया गया था.
दो दिन तक अपहरण करने वाले अपराधियों द्वारा उन्हें एक घर में छिपाकर रखा तथा मंगलवार की रात पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र के अंतर्गत सड़़क किनारे धकेल दिया. जहां से पुलिस द्वारा उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. उन्होंने बताया कि अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी के संबंध में शंकरपुर थाना को सूचित कर दिया गया है तथा विस्तृत जानकारी ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन