सप्ताह के अंत तक मिलेगी राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहरसा : इस सप्ताह के अंत तक छिटपुट बारिश की संभावना जिले में जतायी गई है. अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया कि बिहार मॉनसून 20 जून के बाद प्रवेश करने की संभावना है. जिले में 23 जून तक मानसून की वर्षा हो सकती है. उन्होंने कहा कि जिले में गर्म […]
विज्ञापन
सहरसा : इस सप्ताह के अंत तक छिटपुट बारिश की संभावना जिले में जतायी गई है. अगवानपुर कृषि महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया कि बिहार मॉनसून 20 जून के बाद प्रवेश करने की संभावना है. जिले में 23 जून तक मानसून की वर्षा हो सकती है. उन्होंने कहा कि जिले में गर्म हवा नहीं चल रही है. जबकि अन्य प्रदेशों में गर्म हवा चलने से तापमान बढा हुआ है.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा. साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मॉनसून की वर्षा को देखकर किसान धान का बिचड़ा खेतों में डालें. जिन किसानों ने धान का बिचड़ा खेतों में डाल दिया है वे समय-समय पर उनमें पानी देते रहें.
आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सौर बाजार. बुधवार की शाम अचानक आये आंधी-तूफान से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मानसून विभाग की जानकारी से अनभिज्ञ लोगों ने फिलहाल मानसून नहीं आने की संभावना व्यक्त कर रहे थे. लेकिन अचानक मौसम की करवट ने सारे तर्कों को दरकिनार कर अस्त-व्यस्त का माहौल बना दिया. कृषको की नजर में मूंग व मकई फसल को अधिकाधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है.
चूंकि अभी किसान मूंग की तोड़ाई के साथ साथ मकई की फसल को तैयार करने में जुटे हुए थे. किसानों का मानना है कि इस तरह अगर आंधी तूफान व वर्षा होने लगेगी तो काफी नुकसान होगा. इतना ही नहीं इस आये आंधी तूफान से आम व कटहल फलों को भी काफी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन