दो जगहों पर अॉटो पलटी, आठ जख्मी
Updated at : 04 Apr 2019 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर के समीप व बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही के समीप अॉटो पलटने से दो महिला सहित आठ व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नवहट्टा से सहरसा आ रही अॉटो के अगवानपुर मोड़ के समीप पलटने से परताहा निवासी मोहन यादव, भागवत सादा, […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर के समीप व बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही के समीप अॉटो पलटने से दो महिला सहित आठ व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
नवहट्टा से सहरसा आ रही अॉटो के अगवानपुर मोड़ के समीप पलटने से परताहा निवासी मोहन यादव, भागवत सादा, झरिया बिंद टोला निवासी रूबी देवी, उसकी एक वर्षीय पुत्री सोनाली व सास सकुना देवी एवं मिसरोलिया निवासी दिनेश यादव बुरी तरह जख्मी हो गये.
जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया. जख्मी ने बताया कि चालक की लापरवाही व तेज गति के कारण घटना घटी. जख्मी ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी.
वहीं सुपौल से सहरसा आ रहे बेहलवा त्रिवेणीगंज निवासी बच्चा मुखिया व रामदेव मुखिया बरियाही के समीप अॉटो दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गये. जिसका इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि वह लोग मछली मारने राजनपुर जा रहे थे.
मालवाहन की ठोकर दो घायल
कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव चौक पर मंगलवार देर शाम एक मालवाहक टाटा विंगर गाड़ी नंबर बीआर 01 पीएच 0908 से ठोकर लगाने से शंकर महतो और शंभु कामत जख्मी हो गया. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया. जानकारी के अनुसार दोनों घायल में एक ट्रैक्टर का चालक और दूसरा ट्रैक्टर का लेबर था. जो वहीं ट्रैक्टर लगा कर खड़ा था.
अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर: पतरघट. पतरघट-सौरबाजार मुख्य सड़क मार्ग के शीतलपट्टी पुल के समीप मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य में जा रही अलतकतरा मिक्स चिप्स से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खाई में पलट गया. मौके से चालक फरार होने में कामयाब रहा. ट्रैक्टर के टेलर पर बीआर 74 ए 9991 अंकित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल सौरबाजार थाना क्षेत्र में पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




