चुनावी रंग फीका, गाढ़ा हुआ होली का रंग
Updated at : 20 Mar 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव पर होली का खुमार चढ़ ही गया. लोग होली के रंग में डूब ही गये. होली का बाजार भी सज गया और खरीदारी भी परवान पर रही. चारों ओर होली माहौल व लोग देश दुनिया से बेखबर रहे. वे सिर्फ होली और होली के त्योहार में सराबोर दिखे. […]
विज्ञापन
सहरसा : लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव पर होली का खुमार चढ़ ही गया. लोग होली के रंग में डूब ही गये. होली का बाजार भी सज गया और खरीदारी भी परवान पर रही. चारों ओर होली माहौल व लोग देश दुनिया से बेखबर रहे. वे सिर्फ होली और होली के त्योहार में सराबोर दिखे.
बाजार में गुलाल की बरसात होती रही. लोगों रंगों से बचने वाले कपड़े पहने. बाजार के दुकानों में खरीदारों की काफी भीड़ दिखी व वे चुनाव से पूरी तरह बेखबर दिखे. साड़ी, कपड़े सहित रेडीमेड के सभी दुकानदारों में नये कपड़े की खरीदारी के लिए दुकानों में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
महिलाएं अपनी पसंद की सारी खरीदती रही तो युवतियां रंग-बिरंगी सूट की फरमाइश करती रही. वहीं बच्चे अद्धी के कुर्ता-पायजामा या कुर्ता-धोती खरीदते रहे. पुरुष व युवक अपने लिए फॉर्मल पैंट, जिंस शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा खरीदते रहे.
इधर किराने की दुकान में लोग पकवान के लिए शुद्ध घी, सरसों तेल, उड़द की दाल, सूजी, मैदा, चीनी, कटुक मसाला (काजू, किशमिस, छुहारा, गरी गोला, सौंफ) व गरम मसाले की खरीदारी करते दिखे. इसके अलावे दही के लिए दूध सहित दहीबाड़े के लिए इमली व अन्य मसालों की खरीदारी होती रही. बाजार में जगह-जगह रंग-गुलाल, पिचकारी व मास्क की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ बनी रही.
मटन, चिकेन व फिश पर नहीं रहेगा जोर
शहर में गुरुवार को होली का त्योहार होने के कारण इस बार मटन, चिकेन या फिश पर कोई जोर नहीं रहेगा. हालांकि कई लोग जो गुरुवार के महत्व को नहीं मानते हैं, वे होली में भी नॉन-वेज खाने से परहेज नहीं कर रहे हैं.
होली पर नॉन-वेज खाने वाले लोग मंगलवार से ही कसाई अथवा मछली बाजार का चक्कर लगा रहे हैं. हालांकि कई लोग गुरुवार की जगह बुधवार को ही नॉन-वेज खाने का मन बना चुके हैं. वैसे लोग मटन के लिए शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों सहित मछली के लिए हटिया गाछी, कचहरी चौक व रिफ्यूजी कॉलोनी की दौर लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




