तीज व चौठ चांद को ले हर तरफ उत्सव का माहाैल, हुई खरीदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 5:54 AM

विज्ञापन

सहरसा : भादो महीने के कृष्ण पक्ष में होने वाली चांद की पूजा चौठ चांद बुधवार को मनाया जायेगा. हिंदू धर्मावलंबियों के घर होने वाले इस चौठ चंद्र पर्व की तैयारी जोरों पर है. संतान की लंबी आयु व उसके स्वस्थ व कुशल जीवन के लिए मनाये जाने वाले चौठ चांद पर्व की महिमा छठ […]

विज्ञापन

सहरसा : भादो महीने के कृष्ण पक्ष में होने वाली चांद की पूजा चौठ चांद बुधवार को मनाया जायेगा. हिंदू धर्मावलंबियों के घर होने वाले इस चौठ चंद्र पर्व की तैयारी जोरों पर है. संतान की लंबी आयु व उसके स्वस्थ व कुशल जीवन के लिए मनाये जाने वाले चौठ चांद पर्व की महिमा छठ की ही तरह महान है. छठ की ही तरह नियम-निष्ठा का ख्याल रखा जाता है. इस पर्व में मि˜ट्टी के बरतनों का खासा महत्व होता है. मिट्टी से बने छांछी में ही दूध जमा कर दही तैयार किया जाता है.

दही के अलावे प्रसाद में खीर, सेब, केला, नारियल, मेवा, आदि की प्रधानता होती है. चौठ चांद में व्रत वाले घरों में पकवान बनने की भी परंपरा रही है. व्रती महिलाएं एक दिन पूर्व ही उपवास में रह कर दूध जमाती है. उस दिन उन्हें नमक का त्याग करना होता है. व्रत के दिन निर्जल रह कर ही वह नियम निष्ठा के साथ ठकुआ, पुरुकिया सहित अन्य पकवान बनाती है. शाम में चांद उगने के साथ ही केले के पत्ते पर सभी व्यंजनों को रख कर व्रती दही के छांछी में चांद को देख अर्ध्य देती है. सभी लोग उसी उस बरतन में बारी-बारी से चांद को गंगाजल से अर्ध्य प्रदान करते हैं. चौठ चांद में खास बात यह होती है कि इसके प्रसाद के जूठन को कहीं यत्र-तत्र नहीं फेंका जाता है. बल्कि सावधानी से उसे मिट्टी के नीचे दबा दिया जाता है.

पति की लंबी उम्र के लिए तीज. बुधवार को ही होने वाले तीज पर्व का भी हिंदू परिवारों में खासा महत्व है. कई जगहों पर इसे हरितालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. भादो माह में होने वाले इस पर्व में विवाहित महिला 24 घंटे का निर्जल उपवास कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है. इसमें प्रमुख रूप से शिव की पूजा होती है. 24 घंटे की पूजा और उपवास के बाद भोग लगाया जाता है और प्रसाद का वितरण किया जाता है.
गणेश प्रतिमा होगी स्थापित. शहर के शंकर चौक स्थित मंदिर में गणेश पूजा का भी आयोजन किया गया है. जिसको लेकर कलाकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे है. जानकारी के अनुसार बुधवार को ही प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा देकर पूजा अर्चना की जायेगी. मालूम हो कि बीते वर्ष भी भव्य पूजा का आयोजन स्थानीय व्यवसायियों व निवासियों के द्वारा सार्वजनिक रूप से किया गया था.
दिन भर लगा रहा जाम
तीज व चौठ चांद के एक ही दिन होने के कारण मंगलवार को दिन भर शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारों की भीड़ लगी रही. फल दुकान हो या मिठाई दुकान हरेक जगह लोगों की काफी भीड़ रही. जिसके कारण दिन के दस बजे के बाद रिफ्यूजी कॉलोनी से लेकर थाना चौक तक वाहन रेंगते रहे. लोगों की भीड़ व यातायात व्यवस्था सुढृढ़ नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वही दुध दुकानों पर भी दुध के इंतजार में लोगों को कई घंटों तक खड़ा रहना पड़ा. अन्य दिनों की अपेक्षा दूध वाहन विलंब से आया. लोग पहले से ही दूध दुकानदारों के पास अपना पैसा जमा कर चुके थे. कई लोगों ने बताया कि पैसा अग्रिम देने के बाद भी दूध कम आने के कारण कटौती कर ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन