पोखर मे डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत

पोखर मे डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सोहा वार्ड 04 में शनिवार दोपहर कब्रिस्तान के समीप पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसी घरारी निवासी मो उस्मान उद्दीन का पुत्र सैफ अली बकरीद पर्व के मौके पर अपने जीजा नगर पंचायत अंतर्गत सोहा वार्ड नंबर 4 निवासी मो अंजुम उर्फ मुन्ना के घर आया था. शनिवार दोपहर सैफ अली घर के निकट अन्य बच्चों के साथ पोखर में स्नान करने चला गया. इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी. साथ मौजूद अन्य बच्चों के हो हल्ला के बाद ग्रामीणों के जुटने पर मृतक बालक को पानी से बाहर निकाल आनन फानन में पीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने सैफ अली को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी के बाद मुख्य पार्षद मनीष कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह पीएचसी पहुंचे व पीड़ित परिजनो को ढांढस बंधा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




