बिहार में पहली बार बनेगा रबर का डैम, खर्च होंगे 266 करोड़, होगी 5600 हेक्टेयर में सिंचाई

Updated at : 26 Feb 2021 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पहली बार बनेगा रबर का डैम, खर्च होंगे 266 करोड़, होगी 5600 हेक्टेयर में सिंचाई

राज्य में पहली बार रबर डैम का निर्माण कराया जायेगा, जो पर्यावरण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम करेगा.

विज्ञापन

पटना . राज्य में पहली बार रबर डैम का निर्माण कराया जायेगा, जो पर्यावरण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम करेगा.

गुरुवार को विधान परिषद में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि गया में पानी की समस्या के समाधान के लिए फल्गु नदी के बायें तट पर विष्णुपद मंदिर के निकट पूरे वर्षभर जल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है.

266.5087 करोड़ की लागत से सतही एवं उप सतही जल प्रवाह को रोकर जल संचयन का प्रावधान किया गया है.

मंत्री विप सदस्य संजीव श्याम सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि सतही प्रवाह को रोक कर जल संचयन के लिए परंपरागत कंक्रीट डैम के स्थान पर बिहार में पहली बार रबर डैम का निर्माण कराया जायेगा.

इस योजना का कार्यान्वयन धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा. इसमें उप सतही प्रवाह को रोकने के लिए 1031 मीटर की लंबाई में सीट पाइल एवं 300 मीटर में डायफ्राम वॉल का प्रावधान है.

वीयर के निर्माण से 5600 हेक्टेयर में सिंचाई

श्री झा ने सदन को बताया कि गया जिले के फल्गु नदी के दोनों छोर से दसई पइन एवं बड़की पइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसके लिए बीथोशरीफ ग्राम के पास वीयर का निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है.

इस योजना के कार्यान्वयन से गया जिले के मानपुर व बेलागंज प्रखंडों में 5600 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी. फल्गु नदी के सात किमी लंबे ननौक पइन को पुनर्जीवित करने के लिए डीपीआर में संशोधन कर नयी डीपीआर तैयार की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन