बिहार में 23 करोड़ की ट्रैफिक लाइट मरम्मत पर खर्च होंगे 35 करोड़

Updated at : 05 Mar 2021 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 23 करोड़ की ट्रैफिक लाइट मरम्मत पर खर्च होंगे 35 करोड़

पटना में ट्रैफिक को संचालित करने के लिए राजधानी में 79 सिग्नल लगाये गये. इनमें से 57 सिग्नल फेज-1 में लगाये गये. एकरारनामा के अनुसार सिग्नल लाइट लगाने की अवधि 31 दिसंबर, 2018 थी.

विज्ञापन

पटना. पटना में ट्रैफिक को संचालित करने के लिए राजधानी में 79 सिग्नल लगाये गये. इनमें से 57 सिग्नल फेज-1 में लगाये गये. एकरारनामा के अनुसार सिग्नल लाइट लगाने की अवधि 31 दिसंबर, 2018 थी.

राजधानी में शेष 22 सिग्नल लाइट कार्यरत हैं. इनके एकरारनामा की अवधि 31 दिसंबर, 2021 है. इस योजना के तहत कुल 23 करोड़ 84 लाख 25 हजार 521 रुपये का भुगतान किया गया.

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा में विजय कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए यह जानकारी दी.

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आधारभूत संरचना एवं परिवहन, दक्षिण बिहार उपभाग के मुख्य अभियंता व नगर विकास एवं आवास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड) में लोहिया पथचक्र के निर्माण कार्य के कारण इस पथचक्र में आनेवाले सभी 11 ट्रैफिक लाइट को हटा लिया गया है और एक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

इन ट्रैफिक सिग्नलों की मरम्मत व रखरखाव और अन्य संबंधित कार्य के लिए पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के कुल 35 करोड़ 63 लाख 54 हजार 195 रुपये का प्रस्ताव बुडको ने विभाग को सौंपा है. पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन