Bihar: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, आधार कार्ड ने खोल दिया पोल

Published by :Prashant Tiwari
Published at :10 Sep 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, आधार कार्ड ने खोल दिया पोल

Bihar: बिहार के रोहतास जिले में गायब हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद किया है.

विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले में गायब हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक जिले शिवसागर थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव के रहने वाले कृष्ण प्रसाद प्रजापति की पत्नी अनीता अपने तीन बच्चों के साथ जून महीने में प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. दोनों भागकर गुजरात के सूरत चले गए. जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे. इस दौरान महिला कपड़ों की फैक्ट्री में काम करने लगी. लेकिन इस दौरान महिला की एक गलती से उसका पता उसके पति को मिल गया.

three-children-mother-eloped-her-lover-exposed-by-message-on-her-husband-mobile-in-bihar

ब्यूटी पार्लर में काम सीखने के दौरान महिला को हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक जिले के ही तेंन्दूनी गांव की रहने वाली अनीता देवी की शादी मोहनियां के कृष्ण प्रसाद प्रजापति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद महिला ने अपने पति से ब्यूटी पार्लर का काम सीखने की इच्छा जताई जिस पर पति ने हामी भर दी और वह काम सीखने के लिए एक ब्यूटी पार्लर में जाने लगी. इस दौरान महिला को एक लड़के से प्यार हो गया और वह अपने तीनों बच्चों प्रियंका कुमारी (12), विभा कुमारी (8) और शशिकांत कुमार (8) को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

three-children-mother-eloped-her-lover-exposed-by-message-on-her-husband-mobile-in-bihar

आधार कार्ड ने खोली पोल

सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के दौरान फैक्ट्री वालों ने महिला से सैलरी के लिए अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड मांगा. इस पर महिला ने अपना आधार कार्ड दिया जो कि पति के नंबर से लिंक था. जैसे ही खाता खुला और सैलरी आई तो इसका मैसेज अनीता के पति के फोन पर आया. मैसेज आने के बाद कृष्णा ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने नंबर को ट्रैक कर लोकेशन का पता लगाया. जिसके बाद कृष्णा अपने साथी के साथ लोकेशन पर पहुंचा जहां उसे देखकर बच्चे पिता से लिपटकर रोने लगे। इस दौरान सूरत पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी गई। और सूरत पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. जिसके बाद बिहार पुलिस ने कोर्ट में महिला का बयान दर्ज कराकर पति के साथ भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar: ट्रेन में सफर के दौरान हुआ प्यार, शादी करके आई ससुराल तो मच गया बवाल, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन