Bihar News: रोहतास में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक के समय बनाया निशाना…

Updated:
विज्ञापन

रोते विलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime News: रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के गौल्क्षणी कुराईच के वार्ड संख्या 14 की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: रोहतास में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के गौल्क्षणी कुराईच के वार्ड संख्या 14 की बताई जा रही है. मृतक की पहचान लालदेव पासवान के रूप में की गई है. जो ओझा गुनी का काम करते थे.

विज्ञापन

घटना के संबंध में भीम आर्मी के रोहतास जिला अध्यक्ष अमित पासवान ने बताया कि गौल्क्षणी कुराईच के वार्ड नंबर 14 के रहने वाले लालदेव पासवान शनिवार की अहले सुबह टहलने के लिए निकले थे. तभी बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. उन्होंने आगे बताया कि रोहतास जिले में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं. जिले में आए दिन हत्या लूट चोरी की घटना घट रही है.

Also Read: औरंगाबाद के फेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, पत्नी का इलाज कराने जा रहा था गया…

घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी

बता दें कि घटना की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली वे चित्कार हो उठें, रो- रोकर उनका बुरा हाल हुआ है. इस घटना के बाद इलाके सनसनी फ़ैल गई है. लोग खौफ में रह रहे हैं. घटना क्यों हुई है इसका अभी स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

40 विभूतियों को किया गया सम्मानित, क्या बोले उपसभापति हरिवंश?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन