चोरी के आरोप में महादलितों की पिटाई, घरों में लगायी आग

Published at :24 Jan 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोप में महादलितों की पिटाई, घरों में लगायी आग

विरोध में सपरिवार की सड़क जाम संझौली : चोरी का आरोप लगा कर पिटाई करने के विरोध में महादलित परिवार के लोगों ने संझौली बाजार में उदयपुर मोड़ के समीप आरा-सासाराम पथ को घंटों जाम कर रखा. सड़क जाम में महादलित परिवार के लोग सपरिवार शामिल थे. जाम के दौरान सड़क पर दोनों तरफ छोटी-बड़ी […]

विज्ञापन

विरोध में सपरिवार की सड़क जाम

संझौली : चोरी का आरोप लगा कर पिटाई करने के विरोध में महादलित परिवार के लोगों ने संझौली बाजार में उदयपुर मोड़ के समीप आरा-सासाराम पथ को घंटों जाम कर रखा. सड़क जाम में महादलित परिवार के लोग सपरिवार शामिल थे. जाम के दौरान सड़क पर दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जाम में कैमूर जिला प्रशासन की गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं.

जाम की खबर पाकर बीडीओ गायत्री देवी, सीओ अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. गुस्साये लोग जिलाधिकारी व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. बाद में मुखिया के परिवार रवींद्र सिंह की पहल पर जाम हटाया गया. बताया जाता है कि संझौली थाना क्षेत्र के गडुरा गांव के भोरीक यादव ने धान की चोरी का आरोप लगा कर महादलित परिवारों के महिला-पुरुष व बच्चों की पिटाई की थी और घरों में आग लगा दिया था. आग में सुकर मुसहर व मनु मुसहर के घर जल गये थे व बदामी कुमारी (8) बुरी तरह झुलस गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन