तीन छात्राएं घायल मानव शृंखला. बाइकवाले ने मारा धक्का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम-आरा पथ पर बरांव के पास हुई घटना हरिउमा उच्च विद्यालय मेयारी की छात्राएं आयी थीं मानव शृंखला में जिला पार्षद ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल सासाराम नगर : मानव शृंखला में शामिल होने आयी तीन छात्राएं सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी. घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सासाराम-आरा […]
विज्ञापन
सासाराम-आरा पथ पर बरांव के पास हुई घटना
हरिउमा उच्च विद्यालय मेयारी की छात्राएं आयी थीं मानव शृंखला में
जिला पार्षद ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
सासाराम नगर : मानव शृंखला में शामिल होने आयी तीन छात्राएं सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी. घायल छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सासाराम-आरा पथ पर बरांव मोड़ के समीप एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. नोखा प्रखंड के अंतर्गत हरिहर उमा उच्च विद्यालय मेयारी के स्टूडेंट्स पांच किलोमीटर पैदल चल कर मानव शृंखला में शामिल होने आ रहे थे. इसमें बाइक की ठोकर से नौंवी की छात्रा मनीषा कुमारी, नीतू कुमारी व मधू कुमारी घायल हो गयीं. हालांकि, सड़क पर बड़े वाहन नहीं चल रहे थे. उसी दौरान जिला पार्षद रवि शंकर प्रसाद अपनी कार से सासाराम जा रहे थे. पार्षद ने तीनों घायल छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया.
जब ठोकर लगी, तो कहां थे सेक्टर मजिस्ट्रेट
घायल छात्राओं ने बताया कि हमलोग इतनी दूर पैदल चल कर नहीं आना चाहते थे. मगर सर जी ने (टीचर) लोग बोले कि जो मानव शृंखला में भाग नहीं लेगा उसको छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी. पांच सौ रुपये जुर्माना लगेगा. जुर्माना नहीं देने पर फाॅर्म भरने नहीं दिया जायेगा. मजबूरन इतनी दूर हमलोगों को पैदल चल कर आना पड़ा. हमलोग जैसे मोड़ पर पहुंचे तो पता ही नहीं चला कि किस तरफ से बाइकवाले ने धक्का मार दिया. छात्राओं के अभिभावकों ने कहा जब इन लोगों को चोट लगी, तो वहां के शिक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट कहां चले गये. इलाज कराना इनका फर्ज नहीं बनता था. मान लिया जाये कि सरकार के दबाव पर अच्छी संख्या दिखाने के लिए बच्चों पर तरह तरह से दबाव बना कर लाया गया. जब घटना हो गयी, तो इनका इलाज कराना पहला काम था. शिक्षक सब कुछ जानते हुए डर से सामने नहीं आये. इनको मानव शृंखला की चिंता थी. इनके जान की नहीं. बच्चों पर दबाव बनाना सही है या गलत.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










