IPS अधिकारी मनु महाराज पर हमला करनेवाले नक्सलियों को पुलिस ने धर दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 7:30 PM
नौहट्टा (रोहतास) : चुटिया थाना क्षेत्र के काटूडांड गांव के लहबरमाई मंदिर से सटे जंगल में छापेमारी कर आठ साल से फरार दोनों नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है. गिरफ्तार नक्सली काटूडांड गांव निवासी रंजित राम उम्र 35 वर्ष तथा बालेश्वर ठाकुर उम्र 26 वर्ष है. दोनों नक्सली पर वर्ष […]
नौहट्टा (रोहतास) : चुटिया थाना क्षेत्र के काटूडांड गांव के लहबरमाई मंदिर से सटे जंगल में छापेमारी कर आठ साल से फरार दोनों नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है. गिरफ्तार नक्सली काटूडांड गांव निवासी रंजित राम उम्र 35 वर्ष तथा बालेश्वर ठाकुर उम्र 26 वर्ष है. दोनों नक्सली पर वर्ष 2011 में तत्कालीन एसपी मनु महाराज पर हमला करने तथा परक्षा मध्य विद्यालय भवन उड़ाने सहित कई अपराधिक मामला चुटिया थाने में दर्ज हैं. दोनों नक्सली पुलिस को पिछले आठ सालों से चकमा दे रहे थे.
इस संबंध में एसपी अभियान दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों नक्सली के क्षेत्र में आने की सूचना पर सीआरपीएफ 47 बटालियन के सहायक कमांडेंट सुबास चंद्र झा तथा चुटिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में कई जवानों को सादे लिबास में बिजली मिस्त्री बना कर आसपास के क्षेत्र में लगाया गया था. साथ ही लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसमें काटूडांड गांव स्थित लहबरमाई मंदिर के पास वाले जंगल से गुरुवार की शाम दोनों नक्सली को घर लौटने के क्रम में घर के पास से एक नक्सली तथा दूसरे को जंगल से गिरफ्तार किया गया.
जानकारी के अनुसार, कैमूर पहाड़ी के जंगलों में झारखंड से नक्सलियों के आने, किसानों की पिटाई करने तथा ट्रैक्टर जलाने आदि सहित कई घटनाओं से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया था. इससे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार कैमूर पहाड़ी के संवेदनशील इलाकों में छापेमारी तथा जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ झारखंड प्रदेश के सीमावर्ती सोन घाटों पर सघन चेकिंग कर रही है. इसके तहत अब तक 8 साल से फरार चार नक्सली को पंद्रह दिनों के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इनमें पिछले पांच सितंबर को फरार नक्सली नावाडीह कला गांव निवासी उमाशंकर राम तथा मटियांव गांव निवासी तिलेश्वर सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










