आपका सहयोग जरूरी, तभी होगा विकास : विधायक
Updated at : 08 Aug 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी (सदर) : अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में बुधवार को स्थानीय विधायक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. .इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आपका सहयोग जरूरी है, तभी शहर सहित अन्य जगहों पर विकास […]
विज्ञापन
डेहरी (सदर) : अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में बुधवार को स्थानीय विधायक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. .इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आपका सहयोग जरूरी है, तभी शहर सहित अन्य जगहों पर विकास हो सकता है.
विकास के लिए जहां भी खड़ा होना पड़ेगा वहां मैं आपके साथ खड़ा हूं . विधायक ने शहर में विकास के लिए पार्क व अन्य विकास के लिए दिये गये चिह्नित कर योजना से संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली. विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों की क्लास भी लगायी .
अधिकारियों ने कार्य करने के दौरान आ रही समस्याओं को रखा, जिसमें विधायक ने निदान किया. उपस्थित नगर परिषद के पार्षद दीपक कुमार, सरोज कुमार उपाध्याय, सोनू चौधरी, व बरमेश्वर नाथ व सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह ने विद्युत पुल पर लटके जर्जर तार को बदलने व स्टेशन रोड पर खड़े विद्युत पोल को हटाने की बात रखी. साथ ही पार्षद दीपक कुमार ने सोन नदी में बालू का मानक से अधिक खुदाई कर बालू निकासी, रेलवे ओवरब्रिज पर बंद लाइट को जलाने व ब्रिज के बगल से स्टेशन रोड आने जाने वाले डेंजर रास्तों को दुरुस्त करने की बात रखी.
इसमें विधायक ने संबंधित अधिकारियों के सामने समस्याओं को रखा और हर हाल में निदान करने का आश्वासन दिया. वहीं विद्युत अधिकारियों ने भी विद्युत रेल पोल पर लगायी जा रही लाइट को लेकर जेनरल तार की जगह केबुल तार लगाने का आग्रह किया. विद्युत अधिकारी ने कहा कि इससे कभी भी बिजली का करेंट आ सकता है, जिससे दुर्घटना हो सकती है. विधायक ने केबुल तार का प्रपोजल देने का कहा.
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधायक ने अकोढ़ीगोला पुल के अप्रोच रोड से अतिक्रमण हटाने व आंबेडकर चौक से कब्रिस्तान तक नाला बनाने व कलकतिया पुल को दुरुस्त कर पैदल व साइकिल से आवागमन के लिए बनाने के लिए कहा, ताकि पुल के बगल में स्थित रामारानी विद्यालय में लड़कियां को आने जाने मे परेशानी न हो.
बीएसएनएल अधिकारियों ने भी आये दिन नगर परिषद द्वारा नाली निर्माण व किसी ना किसी कारणवश बर्बाद हो रहे टेलीफोन केबुल का भी मुद्दा उठाया. हालांकि बैठक में कई बार फोन करने के बाद पथ निर्माण के अधिकारी पहुंचे.
विधायक ने कहा कि बिजली, रोड व अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सुधारने का निर्देश दिया गया है. प्रत्येक दो माह में बैठक की जायेगी. बैठक में सब रजिस्टार योगेश त्रिपाठी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, सीइओ मोहम्मद गुलाम शाहिद, सीडीपीओ शहरी व ग्रामीण, कार्यपालक विद्युत अभियंता अभय कुमार रंजन, प्रोजेक्ट के सहायक विद्युत अभियंता देवेंद्र कुमार, बीएसएनएल के सुनील कुमार, सिटी मैनेजर मनोज भारती, भाजपा नेता परमहंस सिंह, कमल सिन्हा आदि विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




