पानी आते ही मुरारचक रजवाहा का सर्विस बैंक टूटा, विभाग है बेखबर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : इस प्रचंड गर्मी में सरकार जहां एक ओर पानी बचाने की कवायद कर रही है, वहीं रजवाहा का बैंक टूटने से भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है. वहीं विभाग इस बात से अनजान है. प्रखंड अंतर्गत चौसा मुख्य नहर के मुरारचक रजवाहा में विगत एक सप्ताह से पिथनी पुल […]
विज्ञापन
दिनारा (रोहतास) : इस प्रचंड गर्मी में सरकार जहां एक ओर पानी बचाने की कवायद कर रही है, वहीं रजवाहा का बैंक टूटने से भारी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है. वहीं विभाग इस बात से अनजान है. प्रखंड अंतर्गत चौसा मुख्य नहर के मुरारचक रजवाहा में विगत एक सप्ताह से पिथनी पुल के पास सर्विस बैंक टूटा हुआ है, लेकिन नहर विभाग के पदाधिकारी बेखबर हैं. आवागमन का मार्ग बाधित होने के कारण ग्रामीणों ने काम चलाऊ मरम्मत की है. लेकिन वह कभी भी बह सकता.
रोहिणी नक्षत्र के अंत में विभिन्न सोन नहरों में पानी छोड़ा गया, लेकिन कहीं भी तटबंधों का मरम्मत नहीं करायी गयी है. जिसके चलते नहर में पानी आते ही तटबंध तोड़ पानी यत्र-तत्र बहना प्रारंभ कर दिया है. किसान मृत्युंजय चौबे, सुरेंद्र साह, शिवजी साह ने बताया कि मुरारचक रजवाहा में पिथनी पुल के पास सर्विस बैंक में अवैध नाली लगायी गयी है. जहां सर्विस बैंक बह गया है. एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहर विभाग ने इसकी मरम्मती नहीं करायी, जिसके कारण जहां ग्रामीणों के आवागमन का समस्या पैदा हो गयी है, वहीं नहर का पानी भी बर्बाद हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










