बस इतनी सी बात पर पियक्कड़ ने लाठी से पीट-पीट कर ले ली मासूम की जान

Updated at : 18 Dec 2018 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
बस इतनी सी बात पर पियक्कड़ ने लाठी से पीट-पीट कर ले ली मासूम की जान

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत बडहरी ओपी के पलटुडिहरा गांव में मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने लाठी से पीट कर एक आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी. मृतक पलटुडिहरा निवासी टुन्नू मुसहर का बेटा बलिराम मुसहर बताया जाता है. पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिला के करगहर थाना अंतर्गत बडहरी ओपी के पलटुडिहरा गांव में मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने लाठी से पीट कर एक आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी. मृतक पलटुडिहरा निवासी टुन्नू मुसहर का बेटा बलिराम मुसहर बताया जाता है. पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में पलटुडिहरा ओपी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गांव के एक दर्जन लड़के समूह में खेल रहे थे. इस दौरान अपनी ससुराल में आये कैमूर जिले के भभुआ थानांतर्गत अखलासपुर गांव के राजू मुसहर हंगामा करने लगा. उसने शराब पी रखी थी, जिससे वहां खेल रहे कुछ बच्चे उससे मजाक करने लगे. इस पर नाराज पियक्कड़ ने बलिराम मुसहर पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया. एक लाठी बालक के सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजनों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए बडहरी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपित को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त करा कर थाने लाया. ओपी अध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन