रोहतास में डायन के शक में महिला की जीभ काटी

Updated at : 22 Oct 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास में डायन के शक में महिला की जीभ काटी

सासाराम : रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में एक वृद्ध महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों घर में घुस कर उसकी जीभ काट डाली. उसके सिर व चेहरे पर कट्टे से घातक प्रहार भी किये. जख्मी महिला को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

विज्ञापन

सासाराम : रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में एक वृद्ध महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों घर में घुस कर उसकी जीभ काट डाली. उसके सिर व चेहरे पर कट्टे से घातक प्रहार भी किये. जख्मी महिला को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, रेडिया गांव निवासी स्व. दीपू रजवार की 70 वर्षीय पत्नी राजकालो कुंअर अपने एक पोते व दो पोतियों के साथ घर में सो रही थी. गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्टू रजवार और उदय रजवार घर में घुस आये और घटना को अंजाम दिया. शोर सुन कर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी दादी को पीएचसी ले गये, जहां सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

गौरतलब हो कि पीड़िता का एकमात्र बेटा कृष्णा रजवार गूंगा व बहरा है. वह अपनी पत्नी के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी पर काम करता है. तीन दिन पहले दोनों गांव के लिए चले थे. अभी सासाराम स्टेशन पर उतरे ही थे कि घर से बेटी फोन पर घटना की जानकारी दी. कृष्णा रजवार की पत्नी कमला देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसकी सास पर हमेशा डायन होने का ताना मारते थे. नन्हक रजवार के घर में कोई घटना होती तो उसकी सास पर ही जादू-टोना का आरोप लगाया जाता था.

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर तक पीड़िता के परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गयी थी. बाद में सूचना मिलने पर पीड़िता की पोती संतरा के बयान पर गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्टू रजवार और उदय रजवार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन