पैसा जमा करने आये रेलवे कर्मचारी समेत दो को अपराधियों ने मारी गोली, एक लुटेरे की लोगों ने पीट पीटकर की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 2:23 PM

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के सासाराम में अपराधियों ने दिनदहाड़े रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक समेत दो लोगों को लूट की नीयत से गोली मार दी. घटना को अंजाम शहर के सबसे व्यस्त इलाके में दिया गया है. अपराधियों ने नगर थाना के पोस्टऑफिस चौराहा स्थित स्टेट बैंक के पास रेलवे कर्मचारी से लूट का प्रयास किया. […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के सासाराम में अपराधियों ने दिनदहाड़े रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक समेत दो लोगों को लूट की नीयत से गोली मार दी. घटना को अंजाम शहर के सबसे व्यस्त इलाके में दिया गया है. अपराधियों ने नगर थाना के पोस्टऑफिस चौराहा स्थित स्टेट बैंक के पास रेलवे कर्मचारी से लूट का प्रयास किया. इस दौरान गोलीबारी में पर्यवेक्षक और एक महिला घायल हो गयी. हालांकि, गनीमत की बात यह रही की लुटेरे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये है, जिससे रेलवे के 24 लाख रुपये लुटने से बच गये.

जानकारी के मुताबिक रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक अशोक सिंह बैंक में रेलवे का पैसा जमा करने आये थे. इसी दौरान पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनसे लूटपाट की कोशिश की. घटना के वक्त लोगों में भय बनाने के लिए लुटेरों ने फायरिंग की जिसमें अशोक सिंह और एक महिला को गोली लग गयी. गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसी क्रम में घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को आक्रोशित लोगों ने लुटेरों में से एक को पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को आक्रोशित लोगों से निकाला. इसके साथ ही पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों समेत आरोपी लुटेरा जिसकी स्थिति गंभीर है इलाज के लिये सदर अस्पताल भर्ती कराया. वहीं, इलाज के दौरान लुटेरे की मौत की खबर आ रही है. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि लुटेरे की पहचान पंकज गोस्वामी के तौर पर हुई है. उसके पास से पुलिस को 6 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारी बगैर गार्ड के ही बैंक में पैसे जमा करने आये थे. लिहाजा, पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन