सासाराम : सड़क हादसे में आरा के 4 कांवरियों की मौत, पसरा मातम

Updated at : 14 Aug 2018 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
सासाराम : सड़क हादसे में आरा के 4 कांवरियों की मौत, पसरा मातम

सासाराम : बिहार के सासाराम में आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार कांवरियों की मौत हो गयी. वहीं, दो कांवरिये बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी मृतक आरा, बिलाव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि कांवरियों की टोली एक पिकअप वैन पर सवार होकर चेनारी के गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर […]

विज्ञापन

सासाराम : बिहार के सासाराम में आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार कांवरियों की मौत हो गयी. वहीं, दो कांवरिये बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी मृतक आरा, बिलाव के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि कांवरियों की टोली एक पिकअप वैन पर सवार होकर चेनारी के गुप्ता धाम से जलाभिषेक कर लौट रही थे. इसी दौरान चेनारी के टिकारी के पास NH 2 पर वैन की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गयी.

टक्कर इतनी तेज थी कि इस घटना के बाद सड़क पर मृतकों के शव बिखर गये. सड़क पर मृतकों का शव देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयी. पूरा माहौल गमगीन हो गया. मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. कुछ देर के लिए एनएच पर वाहनों का परिचालन थम गया. सड़क की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. आनन-फानन में घायलों में दो लोगों को पास के ही एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में राम रतन, देव, मुकेश और अमिताभ शामिल हैं. सभी आरा के बिलाव के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन