बाइकों की भिड़ंत में किशोर की गयी जान

पीरो : पीरो थाने के जगदीशपुर पथ पर बुधवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, मृतक पीरो थाने के मसरिहा टोला निवासी अरविंद प्रसाद का पुत्र पवन कुमार उर्फ दीपू बताया […]
पीरो : पीरो थाने के जगदीशपुर पथ पर बुधवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, मृतक पीरो थाने के मसरिहा टोला निवासी अरविंद प्रसाद का पुत्र पवन कुमार उर्फ दीपू बताया जाता है,
जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि मसरिहा टोला निवासी पवन उर्फ दीपू बाइक से अपने गांव से पीरो की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पठान टोली के समीप पीरो की ओर से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन उर्फ दीपू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना में जख्मी दूसरे युवक का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया जा रहा है. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है. बता दें कि घटना के बाद सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गये और परिजनों के चीत्कार से पूरा अस्पताल गूंज उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




