आज से फिर हड़ताल पर शहर के सफाई कर्मचारी

Published at :11 Oct 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
आज से फिर हड़ताल पर शहर के सफाई कर्मचारी

दशहरा से पहले भी सफाई कर्मियों ने की थी हड़ताल दीपावली व छठ पर्व के पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा से नगर पर्षद प्रशासन सकते में सासाराम कार्यालय : पावली व छठ के पहले नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है. मंगलवार से शहर में सफाई कार्य ठप […]

विज्ञापन
दशहरा से पहले भी सफाई कर्मियों ने की थी हड़ताल
दीपावली व छठ पर्व के पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा से नगर पर्षद प्रशासन सकते में
सासाराम कार्यालय : पावली व छठ के पहले नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है. मंगलवार से शहर में सफाई कार्य ठप हो जायेगा.
इसकी लिखित सूचना नगर पर्षद कर्मचारी संघ ने दी है. हड़ताल का लिखित मिलते ही कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) ने मुख्य पार्षद सहित जिले के अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना प्रेषित कर दी. कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना से नगर पर्षद प्रशासन सकते में है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों ने मंगलवार से हड़ताल पर जाने की सूचना दी है. हड़ताल की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है. इधर, उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो ने बताया कि इओ के पत्र से सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने की सूचना मिली है. मुख्य पार्षद से विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के मद्देनजर कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पर्षद के गार्ड को कार्यालय के गेट पर तैनात रहने का निर्देश जारी किया है. पिछली बार की हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों ने कार्यालय का कार्य ठप करा दिया था. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि हड़ताली सफाई कर्मियों के कारण कार्यालय में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए गार्ड को गेट पर रखने का निर्देश दिया गया है.
सफाईकर्मियों ने टालू नीति को बनाया मुद्दा
दशहरा के समय हुए हड़ताल के दौरान हुई वार्ता व समझौते से मुकरने का सफाई कर्मियों ने नगर पर्षद प्रशासन पर आरोप लगाया है. अपने पत्र में सफाई कर्मियों ने कहा है कि दशहरा से पहले हुए हड़ताल के दौरान वार्ता में स्पष्ट रूप से समझौता हुआ था कि वर्दी के रुपये के साथ एक माह का वेतन मिलेगा. जो मिला भी.
लेकिन, अन्य बातें जैसे छठा वेतनमान देंने, बकाया वेतन का भुगतान करने, कर्मचारियों को स्थायी करने आदि का मामला बोर्ड की बैठक होने पर रखने का आश्वासन दिया गया. दशहरा त्योहार बिते करीब एक पखवारा हो गया. बोर्ड की बैठक होने का कोई सुगबुगाहट नहीं है. बोर्ड टालू नीति अपनाये हुए है. ऐसे में हमलोगों के सामने हड़ताल के सिवा कोई और चारा नजर नहीं आ रहा है. मंगलवार से हम सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. सफाई कार्य बंद रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन