पूरी रात ट्रैक पर दौड़ता रहा रेल प्रशासन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर : तीन दिनों तक रेल प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाता रहा. दिन में दूर से ही अवाज देकर आरपीएफ व जीआरपी के जवान ट्रैक पार करते समय लोगों को सचेत करते रहे. शाम ढलते ही ड्यूटी चुनौतीपूर्ण हो गयी. स्टेशन प्रबंधक उमेश पांडेय ने कहा कि सासाराम शहर […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : तीन दिनों तक रेल प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाता रहा. दिन में दूर से ही अवाज देकर आरपीएफ व जीआरपी के जवान ट्रैक पार करते समय लोगों को सचेत करते रहे.
शाम ढलते ही ड्यूटी चुनौतीपूर्ण हो गयी. स्टेशन प्रबंधक उमेश पांडेय ने कहा कि सासाराम शहर को दो भागों में बंटा गया था. शहर के बीचो-बीच रेलवे लाइन गुजरी है. दोनों तरफ भव्य पूजा पंडालों का निर्माण होता रहा है. लोग जल्दीबाजी में रेलवे ट्रैक पार करते है. इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. हालांकि शहर में दो ओवरब्रिज हैं, फिर भी जल्दी बाजी में लोग गलती कर जाते हैं.
पश्चिम में तकिया कॉलेज से लेकर पूरब में धनपुरवा गुमटी तक आरपीएफ व जीआरपी के जवान हाथ में टॉर्च लेकर लोगों को ट्रैक पार करने से रोकते रहे. उन्हें गुमटी व ओवरब्रिज से जाने की सलाह दी जाती रही. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज प्रकाश ने कहा कि उनकी टीम पिछले वर्ष से खास मौके पर ऐसा कर रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










