पढ़ने गया बच्चा एक सप्ताह से लापता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिनारा. समहुती गांव का स्कूली बच्चा का लगभग एक सप्ताह से गायब होने का जानकारी प्राप्त हुई है. छात्र के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक सनहा दर्ज कराया गया है. लपता छात्र समहुती निवासी नंदजी पासवान का पुत्र चुनुकु पासवान (14) बताया जाता है. वह बालदेव उच्च विद्यालय दिनारा में नौवीं कक्षा […]
विज्ञापन
दिनारा. समहुती गांव का स्कूली बच्चा का लगभग एक सप्ताह से गायब होने का जानकारी प्राप्त हुई है. छात्र के परिजनों ने इस संबंध में थाने में एक सनहा दर्ज कराया गया है. लपता छात्र समहुती निवासी नंदजी पासवान का पुत्र चुनुकु पासवान (14) बताया जाता है. वह बालदेव उच्च विद्यालय दिनारा में नौवीं कक्षा का छात्र है. नंद जी पासवान ने बताया कि विगत 21 सितंबर को चुनुकु पढ़ने गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा.
स्कूल से पता चला कि साइकिल को ले कर एक बच्चा के साथ विवाद हुआ था. विद्यालय के शिक्षकों ने डाट डपट कर मामला हल किया था. उसके बाद बच्चा कहा गया किसी को नहीं पता. परिजनों ने बच्चे को सभी रिश्तेदारी तथा अन्य संभावित स्थानों पर ढूढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नही चला.
अंतत: बच्चे के गुम होने का सनहा थाने में दर्ज कराया है. इधर बच्चें का माता पिता बच्चें को लेकर काफी परेशान है. वही दिनारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










