घर में घुसे चोरों ने रोकने पर युवक को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करगहर : सिढी ओपी के लोकनाथपुर गांव में सोमवार की देर रात चोरी करने आये चोरों ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली लगने के बाद युवक घर के आंगन में ही गिर पड़ा. गोली मारने के बाद चोर भाग गये. घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने […]
विज्ञापन
करगहर : सिढी ओपी के लोकनाथपुर गांव में सोमवार की देर रात चोरी करने आये चोरों ने विरोध करने पर एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया. गोली लगने के बाद युवक घर के आंगन में ही गिर पड़ा.
गोली मारने के बाद चोर भाग गये. घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घायल युवक को पीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के सासाराम रेफर कर दिया गया. घायल युवक लोकनाथपुर निवासी विक्रमा सिंह का 16 वर्षीय बेटा अंकज कुमार बताया जाता है. वह पार्ट टू का छात्र भी है.
घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि सोमवार की देर रात लोकनाथपुर गांव में विक्रमा सिंह के घर के दरवाजा का हुक निकाल कर चोर घुस गये. घर में रखे अटैची व अन्य कीमती सामानों को बारी-बारी से घर से बाहर निकाल रहे थे. तभी उनके बेटा अंकज कुमार की निंद खुल गयी. जब वह शौच करने के लिए अपने कमरे से बाहर निकला, तो उसने आंगन में अज्ञात व्यक्ति को घर में रखे अटैची को ले जाते हुए देख कर पकड़ना चाहा.
इस पर उक्त चोर द्वारा युवक को गोली मार दिया. गोली युवक के पेट में लगी है. चिकित्सक युवक को खतरे से बाहर बता रहे है. युवक के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










