पूजा कमेटी व मोहर्रम कमेटी के बीच हुई बैठक

Published at :27 Sep 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा कमेटी व मोहर्रम कमेटी के  बीच हुई बैठक

चेनारी : पिछले तीन बार शांति समिति की बैठक थाना परिसर में होने के बाद चौथी बार मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीआईजी मोहम्मद रहमान ने की. चिह्नित लगभग दो दर्जन से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं, जिससे पूजा के दौरान निगरानी होगी़ सादे लिबास में पुलिसकर्मी […]

विज्ञापन
चेनारी : पिछले तीन बार शांति समिति की बैठक थाना परिसर में होने के बाद चौथी बार मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीआईजी मोहम्मद रहमान ने की.
चिह्नित लगभग दो दर्जन से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं, जिससे पूजा के दौरान निगरानी होगी़ सादे लिबास में पुलिसकर्मी प्रतिदिन घूम रहे है़ बैठक में मुहर्रम कमेटी व दुर्गा पूजा समिति में शामिल लोगों ने लिखित निर्णय लिया कि धारदार हथियार, बम-पटाखे, डीजे का इस्तेमाल नहीं करेंगे. बैठक में एसपी मानव जीत सिंह ढिल्लो भी मैजूद थे.
उन्होंने कहा कि जो कमेटी प्रशासनिक आदेश का पालन नहीं करेंगी, उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बनौली मुहर्रम कमेटी को लाइसेंस नहीं दिया गया है. एसपी ने कहा कि किसी को नया लाइसेंस नहीं दिया जायेगा. एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि कोई भी किसी समुदाय का लोग हो अगर वह जुलुस के दौरान गलत पाये गये तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में दोनों कमेटी के सदस्यों ने आवेदन थानाध्यक्ष अशोक कुमार को दिया है, जिसमें समय से अपने-अपने जुलुस को किसी प्रकार की बिना कोई दिक्कत के समापन करने का निर्णय लिया. बैठक में डिहरी पुलिस अनुमंडल के पदाधिकारी विपिन नारायण शर्मा, जितेंद्र पांडे, चेनारी बीडीओ नीरज आनंद आनंद, सीओ शाहजहां बेग, एसआई आनंद गुप्ता, मुन्ना पासवान, उमेश चौधरी, दानिश सिंह आदि मौजूद थे.
अकोढ़ीगोला : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर 50 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 50 लोगों को चिह्नित किया गया है.
वैसे लोगो को चिह्नित किया जा रहा है, जो जुलूस या पूजा के दौरान अशांति फैलाने के फिराक में लगे रहते है. थाने से दुर्गा पूजा कमेटी व मुहर्रम कमेटी के सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा. वहीं, दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने दरिहट के पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी की संयुक्त बैठक कर बड़की चौकी व ताजिया के पहलाम के लिए रूट व समय का निर्धारण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन