नोखा में न्यू फ्रेंड्स क्लब ने बनवाया भव्य पंडाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोखा में 23 जगहों पर दिखेगी मां प्रतिमा नोखा : शहर में छह स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं रखी जाती है. शहर में स्टेशन रोड, नहर डग पर, बोर्ड अपर प्राइमरी स्कूल में, केशरवानी मोहल्ला में पहाड़ों वाली मां दुर्गा चौक पर. इसके अलावा प्रखंड में कुल 23 जगहों पर भी प्रतिमा स्थापित की […]
विज्ञापन
नोखा में 23 जगहों पर दिखेगी मां प्रतिमा
नोखा : शहर में छह स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं रखी जाती है. शहर में स्टेशन रोड, नहर डग पर, बोर्ड अपर प्राइमरी स्कूल में, केशरवानी मोहल्ला में पहाड़ों वाली मां दुर्गा चौक पर. इसके अलावा प्रखंड में कुल 23 जगहों पर भी प्रतिमा स्थापित की गयी है.
मुहर्रम का ताजिया भी कुल 19 जगह पर रखा जायेगा. ताजिया का जुलूस खलीफा के नेतृत्व में निकाल जायेगा. करबला के मैदान में वीर योद्धाओं अला हुसैन की याद में अपने खलीफा के नेतृत्व में सैनिकों का जुलूस जो जगह जगह पर लाठी, डंडा भाला आदि नुमाइश करते हैं
इस बार स्वच्छता देखने को मिलेगी जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता पर 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा पर मुहर्रम व दुर्गा पूजा कमेटी इस पर ज्यादा जोर दे रही है. कई कमेटी कूड़ा करकट को एक जगह पर रखने की व्यवस्था कर रही है. पूजा कमेटी भी जिला में स्वच्छता में प्रथम स्थान पाने के लिए तैयारी तेज कर दी है.
नोखा स्टेशन रोड में धनबाद के कारीगर मोहम्मद अब्बास के नेतृत्व में स्टेशन रोड व बोर्ड अपर प्राइमरी विद्यालय में मूर्ति का निर्माण कराया गया है. स्टेशन रोड में न्यू फ्रेंड्स क्लब में लक्ष्मण प्रसाद की अध्यक्षता में जिला ही नहीं बिहार में अपना स्थान रखता है. यहां का भव्य पंडाल राईस मिल वाली नगरी के रूप में दूर-दूर तक जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










