सड़क पर कूड़ा फेंकनेवालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूजा के इस दौर में दिन-रात होगी शहर की सफाई पांच पूजा पंडालों पर एक सुपरवाइजर की होगी ड्यूटी शहर की हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटों में रोशनी की होगी व्यवस्था डेहरी कार्यालय : नगर पर्षद कार्यालय में मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें नवरात्र व मुहर्रम को लेकर सफाई, बिजली व अन्य बिंदुओं […]
विज्ञापन
पूजा के इस दौर में दिन-रात होगी शहर की सफाई
पांच पूजा पंडालों पर एक सुपरवाइजर की होगी ड्यूटी
शहर की हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटों
में रोशनी की होगी व्यवस्था
डेहरी कार्यालय : नगर पर्षद कार्यालय में मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें नवरात्र व मुहर्रम को लेकर सफाई, बिजली व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य बाजार सहित शहर की मुख्य सड़कों व गलियों में कूड़ा उठाव किये जाने के बाद निर्धारित जगह से हट कर कूड़ा डालनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
मुख्य बाजार में सड़क पर कूड़ा उठाव व इस संबंध में अन्य जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने व जागरूकता लाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार-प्रसार किया जायेगा. प्रचार-प्रसार के बाद भी अपनी आदत में सुधार नहीं लानेवाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने में नगर पर्षद प्रशासन थोड़ा सा भी नहीं हिचकेगा.
वर्तमान में नगर पर्षद के पास एक अर्थमूवर व दो अन्य मशीनें उपलब्ध है. इसके अलावा एक अन्य अर्थमूवर भाड़े पर लेकर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. सभी पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सफाई कराने का प्रबंध किया जायेगा. पांच पूजा पंडाल की सफाई व्यवस्था के लिए एक सुपरवाइजर की ड्यूटी निर्धारित की गयी. सभी पूजा पंडालों को सुपरवाइजर नियुक्ति की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. पूजा पंडाल के पदाधिकारी उन सुपरवाइजरों के माध्यम से अपने पंडाल के आसपास की सफाई कराने की जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे.
पूजा पंडालों के आस पास व शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी व स्टैंडिंग के सदस्य प्रतिदिन करेंगे. सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने वाले किसी भी कर्मी को नहीं बख्शा जायेगा. स्टैंडिंग कमेटी की आज की बैठक में लिये गये निर्णयों का पार्षदों ने स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










