बालू ओवरलोडिंग पर लगेगा पूर्णविराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालू घाटों पर लगेंगे धर्मकांटा, वजन का सही होगा आकलन फिलहाल सही आकलन नहीं होने से हो रहा राजस्व का नुकसान सासाराम सदर : अब बंदोबस्तधारियों का वाहनों पर बालू ओवरलोडिंग करने की मनमानी खत्म हो जायेगी. बालू लदे वाहनों के वजन का सही आकलन करने के लिए प्रत्येक बालू घाटों पर धर्मकांटा लगेगा. जिला […]
विज्ञापन
बालू घाटों पर लगेंगे धर्मकांटा, वजन का सही होगा आकलन
फिलहाल सही आकलन नहीं होने से हो रहा राजस्व का नुकसान
सासाराम सदर : अब बंदोबस्तधारियों का वाहनों पर बालू ओवरलोडिंग करने की मनमानी खत्म हो जायेगी. बालू लदे वाहनों के वजन का सही आकलन करने के लिए प्रत्येक बालू घाटों पर धर्मकांटा लगेगा.
जिला खनन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार लघु खनिज समनुदान नियमावली के अनुसार, बंदोबस्तधारियों के बालू घाटों पर समुचित धर्मकांटा लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि बालू घाटों पर धर्म कांटा स्थापित करने से बालू लदे वाहनों में ओवरलोडिंग का झंझट खत्म हो जायेगा. ऐसे में कोई बंदोबस्तधारी धर्मकांटा लगने के बावजूद ओवरलोडिंग करते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार छापेमारी व कार्रवाई की जायेगी. अवैध खनन के प्रति कोई समझौता नहीं होगी. दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










