गया में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी कार में लगी भीषण आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी

Updated:
विज्ञापन
गया में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में पलटी कार में लगी भीषण आग, पति के सामने जिंदा जल गई पत्नी

Road Accident: गया में हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई है. महिला अपने पति के सामने जिंदा जल गयी. हादसा टिकारी कुर्था मार्ग में कैलाश मठ के समीप हुआ. कार में आग लगने के बाद चालक किसी तरह बाहर निकल गया.

विज्ञापन

गया. बिहार के गया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गया के टिकारी में गुरुवार की देर रात एक कार 10-15 फिट गड्ढे में पलट गई. कार जैसे ही पलटी मारते ही आग की गोले में तब्दील हो गयी. हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई. महिला अपने पति के सामने जिंदा जल गयी. हादसा टिकारी कुर्था मार्ग में कैलाश मठ के समीप हुआ. कार में आग लगने के बाद चालक किसी तरह बाहर निकल गया. लेकिन उसकी पत्नी कार से बाहर नहीं निकल पायी. जिससे वो पति के सामने जिंदा जल गई.

दर्दनाक हादसा में महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी दोनों कार में सवार होकर टिकरी से मउ जा रहे थे. इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. कार चालक का नाम रामकुमार बताया जा रहा है. युवक का टिकरी में मोबाइल की दुकान है. युवक मउ के ही रहने वाले हैं. युवक कार से पत्नी के साथ देर शाम टिकारी से अपने घर जा रहे थे. इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पहुंची.

Also Read: गोपालगंज में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दिनदहाड़े मुखिया की हत्या के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक महिला और घटना में जख्मी युवक को एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल टिकारी लाया गया. इसके बाद जख्मी रामकुमार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं, घटना में मौत का शिकार हुई पत्नी संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. घर में मातम पसरा हुआ है. घटना कैसे घटी, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं च��� सका है. इधर, घटना के शोक में मउ बाजार बंद और टिकारी बाजार में संचालित सभी मोबाइल दुकान बंद है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन