Bihar News: छपरा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, दो दोस्तों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2022 3:16 PM
Road Accident: छपरा में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया है. बाइक पर दो दोस्त सवार थे. इस घटना में दोनों युवक की मौत हो गई है.
छपरा में भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आ रही है. छपरा के सड़क पर शुक्रवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया है. बाइक पर दो दोस्त सवार थे. इस घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है. घटना मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर के समीप की बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राहुल कुमार और मकेर के केशरी टोला निवासी आदित्य कुमार उर्फ लड्डू के रूप में हुई है. यह सड़क हादसा नहर के पास का है. जिसके बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जहां शनिवार की सुबह दोनों किशोर की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. मृतक दोनों किशोर करीबी दोस्त थे. हादसा के बाद पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार युवक दिल्ली में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करता था. दुर्गापूजा के बाद छुट्टी पर घर आया हुआ था. शुक्रवार की रात सभी दोस्तों ने मिलकर पार्टी का आयोजन किया था. जिसके बाद दोनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर लोग घटनास्थल के तरफ भागे-भागे पहुंचे. इसके बाद लोगों ने दोनों युवक को तड़पते हुए देखा.
Also Read: गोपालगंज में दो सियार ने दौड़ा-दौड़ाकर 24 से ज्यादा लोगों को काटा, फिर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आनन-फानन में दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौत शनिवार की सुबह हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा कर पकड़ लिया. हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा चालक और सवार लोग फरार हो गए. फिलहाल पुलिस वाहन को जब्त कर मकेर थाना लेकर चली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










