‘MLC लोग फंडवा बेचिएगा नहीं’, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने सभी नए MLC को दी नसीहत

Updated:
विज्ञापन

भाई वीरेंद्र, राजद विधायक

Bhai Virendra on New MLC: बिहार के 10 नए एमएलसी ने 1 जुलाई को शपथ ग्रहण किया था. इसके बाद उन्हें राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने नसीहत दी है. भाई वीरेंद्र ने उनसे स्पष्ट कहा कि सभी विधायकों ने वोट देकर उन्हें जिताया है. ऐसे में वह अपने फंड को बेचें नहीं.

विज्ञापन

Bhai Virendra on New MLC: बिहार विधान परिषद के 10 नए एमएलसी ने बुधवार को शपथ ग्रहण किया. कोई अपनी लग्जरी गाड़ी तो कोई बेहद साधारण तरीके से शपथ लेने पहुंचे थे. ऐसे में अब नए एमएलसी को राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने नसीहत दी. फंड को लेकर विधायक ने उन्हें सलाह दी और कहा, 1 जुलाई से उनका कार्यकाल शुरू हो गया है. उनको अब राज्य के विकास के लिए काम करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजद विधायक ने एमएलसी से और क्या कहा?

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा, जितने भी एमएलसी बने हैं, वे निर्विरोध चुने गए हैं. जितनी खाली सीटें थीं, उतने ही लोगों ने चुनाव लड़ा था. ऐसे में उन्हें कहीं से भी कोई जुगाड़ लगाने की जरुरत नहीं पड़ी. ये सभी बिना पैसे के ही एमएलसी बने हैं.

आगे बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी नसीहत देते हुए कहा, एमएलसी लोग फंडवा बेचिएगा नहीं. मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा कि विधायकों ने आपको वोट देकर जितवाया है. जिस भी पार्टी में हैं, उनके अनुशंसा पर काम कीजिएगा. इस तरह से उन्होंने सभी नए एमएलसी को नसीहत देते हुए अनुरोध किया.

एमएलसी को कितना दिया जाता है फंड?

जानकारी के मुताबिक, हर साल एमएलसी के फंड में 4 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. बिहार के विकास (जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं) के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जाता है. पहले इस फंड की सीमा 3 करोड़ रुपये थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये की गई.

11 जून को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे एमएलसी

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. पटना स्थित विधान परिषद एनेक्सी में आयोजित समारोह में राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं. शपथ ग्रहण की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने की. उनके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह समेत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. सभी 11 जून को निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

Also Read: बिहार से चलने वाली इन 5 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि, मुंबई, कोलकाता समेत यहां जाना हुआ आसान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन