इटली से लौटे रांची के सिटी एसपी को पटना एयरपोर्ट से पीएमसीएच भेजा गया, पुलिस मुख्यालय ने 15 दिन बढ़ायी छुट्टी

ranchi city sp detained at patna airport jharkhand police hq extended leave for 15 days. रांची/पटना (Ranchi/Patna) : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के सिटी एसपी (City SP) हनीमून मनाकर इटली (Italy) से लौट रहे थे. पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) से उन्हें पीएमसीएच (PMCH) भेज दिया गया. रांची के सिटी एसपी सौरभ (City SP of Ranchi Saurabh) और उनकी पत्नी शिवा (Shiva) को कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच के लिए अस्पताल में रखा गया है. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने सिटी एसपी की छुट्टी 15 दिन के लिए बढ़ा दी.
रांची/पटना : झारखंड की राजधानी रांची के सिटी एसपी हनीमून मनाकर इटली से लौट रहे थे. पटना एयरपोर्ट से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया. रांची के सिटी एसपी सौरभ और उनकी पत्नी शिवा को कोरोना वायरस की जांच के लिए अस्पताल में रखा गया है. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने सिटी एसपी की छुट्टी 15 दिन के लिए बढ़ा दी.
सिटी एसपी सौरभ और उनकी पत्नी शिवा को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के डॉक्टर 14 दिन तक निगरानी में रखेंगे. वह पत्नी के साथ शनिवार को इटली से पटना लौटे थे. इसी दौरान उन्हें कोरोना वायरस की जांच के लिए रोका गया. दोनों को कोरोना के संदिग्ध के रूप में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
इधर, रांची में विदेश से आये राज्य के एक और व्यक्ति का ब्लड सैंपल रविवार को एकत्र किया गया, जिसे सोमवार को जांच के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया गया. रविवार को कूरियर सेवा बंद होने के कारण ब्लड सैंपल एक दिन बाद भेजा गया. माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को भेजे गये दो व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार (16 मार्च, 2020) को आने की उम्मीद है.
राजधानी रांची में मास्क की कालाबाजारी की खबर छपने के बाद राज्य औषधि निदेशालय हरकत में आ गया है. निदेशालय में इस संबंध में बैठक बुलायी गयी है. इसमें राजधानी में सर्जरी के सामान उपलब्ध करने वाले सप्लायर व ड्रग इंस्पेक्टर शामिल होंगे. सप्लायर्स से स्टॉक व उपलब्धता की जानकारी ली जायेगी. सप्लायर्स को स्पष्ट निर्देश दिया जायेगा कि किसी भी हाल में मास्क के स्टॉक को न दबायें.
उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने एक दिन पहले ही मास्क और सैनीटाइजर की कालाबाजारी की रिपोर्ट प्रमुखता से प्रकाशित की थी. प्रभात खबर की वेबसाइट (prabhatkhabar.com) पर भी इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पब्लिश हुई थी. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि 30-40 रुपये का सैनीटाइजर 150-200 रुपये में बिक रहे हैं. वहीं, 40-50 रुपये के मास्क 250 से 300 रुपये में बेचे जा रहे हैं.
ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लोगों से अपील की जा रही है कि वे सैनीटाइजर का इस्तेमाल करें. कोरोना से बचने के लिए मास्क के इस्तेमाल की भी सलाह दी जा रही है. मेडिकल स्टोर वाले इस मौके का फायदा उठा रहे हैं और सैनीटाइजर एवं मास्क के लिए मनमाना कीमत वसूल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




