यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर दिन झेल रहा हजारों का नुकसान, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 09 Nov 2024 5:36 PM

विज्ञापन

Gaya: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

छठ पूजा खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ संभालने के लिए रेलवे के सामने बड़ी चुनौती है. इसे ध्यान में रखकर कुछ दिनों के लिए बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. इसमें गया सहित कई रेलवे स्टेशन शामिल हैं.

रेलवे हर दिन झेल रहा हजारों का नुकसान

प्लेटफॉर्म टिकटों की बुकिंग आठ नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक रोक लगा दी गयी है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का हर दिन 20 हजार रुपये से अधिक नुकसान हो रहा है. रेलवे रिपोर्ट के अनुसार, गया रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 900 से अधिक लोगों द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा जाता है. वहीं ऑनलाइन से भी प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग नहीं हो रही है.

रेलवे अधिकारियों ने बताई वजह

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ जाती है. इस स्थिति में अन्य लोगों को प्लेटफॉर्म तक आने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Kaimur: रिजर्वेशन काउंटर पर दलालों का कब्जा, लिंक फेल करने के लिये काट देते हैं तार

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन