जब निरहुआ ने थामा लालू यादव का हाथ, एंबुलेंस तक पहुंचाया, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, VIDEO वायरल
निरहुआ ने लालू यादव का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाया
Nirahua With Lalu Yadav: पटना के ज्ञान भवन में ‘भोजपुरी बवाल’ की शूटिंग के दौरान लालू यादव और निरहुआ का एक प्यारा मोमेंट देखने को मिला. शूटिंग से बाहर निकले लालू यादव का निरहुआ ने हाथ थामा और उन्हें एंबुलेंस तक लेकर गए.
Nirahua With Lalu Yadav: पटना के ज्ञान भवन में हुई ‘भोजपुरी बवाल’ शो की शूटिंग के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. शो की शूटिंग देखने पहुंचे लालू यादव जब बाहर निकले तो भोजपुरी अभिनेता और नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ उनके साथ नजर आए.
आपके शहर में
निरहुआ ने लालू यादव का हाथ थाम रखा था. वह उन्हें ज्ञान भवन के बाहर तक लेकर आए. इसके बाद उन्होंने लालू यादव को उनकी एंबुलेंस में बैठाया. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और अब चर्चा में है.
हाथ पकड़कर एंबुलेंस तक लेकर आए निरहुआ
लालू यादव शो की शूटिंग देखने ज्ञान भवन पहुंचे थे. शूटिंग खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकले तो निरहुआ भी उनके साथ बाहर आए.
निरहुआ ने लालू यादव का हाथ पकड़ा और उन्हें धीरे-धीरे एंबुलेंस तक लेकर गए. इसके बाद उन्होंने उन्हें एंबुलेंस में बैठाया. लालू यादव के एंबुलेंस में बैठने के बाद निरहुआ ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
दोनों के बीच का यह पल काफी सहज और भावुक नजर आया. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो की चर्चा हो रही है.
View on Instagram
पवन सिंह ने भी छुए लालू यादव के पैर
‘भोजपुरी बवाल’ की शूटिंग में भोजपुरी के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. इस दौरान पवन सिंह ने भी लालू यादव का पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया.
शो में तेजप्रताप यादव भी हिस्सा हैं. अपने बेटे के शो की शूटिंग देखने लालू यादव खुद ज्ञान भवन पहुंचे थे. तेजप्रताप ने बाहर निकलने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि उनके पिता उन्हें आशीर्वाद देने आए थे. लालू यादव ने उनके शो के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
तेजप्रताप ने पवन सिंह पर साधा निशाना
लालू यादव के साथ इस प्यारे पल के बाद तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी MLC और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह पर निशाना साधा. तेजप्रताप ने कहा, “मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं. वृंदावन आता-जाता रहता हूं. तुलसी माला धारण किया हूं. शराब वगैरह से दूर रहता हूं. ”
उन्होंने कहा कि कलाकारों को शराब से दूर रहना चाहिए. पवन सिंह पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि अंदर शराब पीकर एक कलाकार ठुमका लगा रहा है.
उन्होंने आगे कहा, “MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं. केस होगा तो धरा जाएंगे.” इसके बाद उन्होंने कहा, “लफुआ लोग के बारे में हम कुछ नहीं बोलते हैं. पवन सिंह बड़ा लफुआ है.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व PA मोतीलाल पर भी बोले तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व PA मोतीलाल को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह उनके घर से सामान लेकर भागा था. तेजप्रताप ने कहा, “हम नाम नहीं लेना चाहते हैं. नहीं तो मुर्दा अमर हो जाएगा.”
जब उनसे पूछा गया कि मोतीलाल भी इस शो में हैं, तो उन्होंने कहा, “शुरू में थोड़ा सा है. अब नहीं है लास्ट में. उसको पुलिस खोज रही है.”
एक साथ नजर आए भोजपुरी के बड़े सितारे
‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव इस शो का हिस्सा हैं.
इन कलाकारों ने फिल्मों और गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है. अब ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए ये पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए