पटना के बेऊर और फुलवारी जेल में छापेमारी, तस्वीरों में देखिए रेड से कैसे मचा हड़कंप...

Beur Jail
पटना के बेऊर जेल और फुलवारीशरीफ के जेल में शनिवार को छापेमारी की गयी. इस छापेमारी से जेल के अंदर हड़कंप मच गया. कैदियों के बैरक खंगाले गए. पटना डीएम के निर्देश पर ये छापेमारी की गयी. देखिए छापेमारी की खास तस्वीरें.
बिहार में एकबार फिर से जेल में छापेमारी को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. पटना में शनिवार की सुबह अचानक दो जेलों में छापेमारी की गयी तो कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. पटना के बेउर जेल और फुलवारी जेल में शनिवार की सुबह छापेमारी की गयी. पटना डीएम के निर्देश पर दो अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की गयी. एसडीओ सदर, एएसपी दानापुर, सिटी एसपी पश्चिमी इस छापेमारी में मौजूद रहे. वहीं बिहार पुलिस के जवान व बीएमपी के जवान इस रेड में बड़ी संख्या में शामिल किए गए थे.

पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर एवं फुलवारी शरीफ शिविर मंडल कारा में शनिवार की अहले सुबह 5:30 से लेकर 9:00 बजे तक छापेमारी अभियान चलाया गया. सुबह-सुबह जेल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को छापामारी करने आता देख हड़कंप पर मच गया.कारा कर्मियों और जेल के कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया .

पटना के जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में कई सिटीएसपी डीएसपी कई थाना अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में बीएमपी एवं बिहार पुलिस के जवानों को छापेमारी में लगाया गया. जवानों ने करीब साढे तीन घंटे तक बेउर जेल और फुलवारी जेल के हर खंड को खंगाल डाला.

छापेमारी के दौरान बेउर जेल में क्या मिला इसका पता नहीं चल पाया है. वहीं फुलवारी जेल में नशीली दवा एवं अन्य आपत्तिजनक सामान मिला है.

इस संबंध में हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.बेउर जेल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 5:30 बजे सुबह से लेकर 9:00 बजे तक 3:30 घंटा जेल में छापेमारी हुई है. इस दौरान जेल से कुछ भी बरामद नहीं हो पाया.

बता दे कि बिहार के तमाम जिलों में जेल में शनिवार के सुबह-सुबह छापे मारी हुई है. छापेमारी दशहरा पर्व को लेकर किया गया है और सुरक्षा कारणों से इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




