‘पहाड़ तोड़ने वाले’ दशरथ मांझी को राहुल गांधी की श्रद्धांजलि, गया में परिजनों से की मुलाकात
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jun 2025 2:14 PM
गया पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार दौरे की शुरुआत गया के गहलौर से की, जहां उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वे राजगीर और गयाजी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और अति पिछड़े समाज व महिलाओं से संवाद किया.
Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे की शुरुआत गया जिले के गहलौर गांव से की, जहां उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दशरथ मांझी को नमन करते हुए राहुल गांधी ने उनके बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान राहुल गांधी, भगीरथ मांझी का हाथ थामे उनके साथ चलते भी नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गहलौर के बाद राजगीर पहुंचे राहुल गांधी
गहलौर से निकलने के बाद राहुल गांधी राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने जरासंध स्मारक का दौरा किया. इसके बाद वे डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और समता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. यहां से राहुल गांधी सीधे इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने अति पिछड़े समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया. कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल हुए और राहुल गांधी से सीधे संवाद किया.
गया में महिलाओं से की विशेष बातचीत
दोपहर बाद राहुल गांधी फिर गयाजी लौटे, जहां उनका महिलाओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन गया-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित पहाश्वर के एक रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं. राहुल गांधी ने इस दौरान महिला अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि बिना महिलाओं की भागीदारी के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता.
पिछले पांच महीनों में पांचवां दौरा
गौरतलब है कि राहुल गांधी का यह पिछले पांच महीनों में बिहार का पांचवां दौरा है. इससे पहले वे दरभंगा, पटना, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण का दौरा कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने पटना में 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ‘फुले’ फिल्म देखी थी और दरभंगा में छात्रों से अनौपचारिक मुलाकात भी की थी.
Also Read: खान सर की पत्नी का रियल नेम से लेकर निक नेम तक…, जानिए उनके बरे में सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










