ePaper

अररिया व रोहतास के रास्ते 2 बार बिहार आयेंगे राहुल गांधी, जानें किन 7 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Updated at : 04 Jan 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
Congress

Photo: PTI

बिहार में चार दिन की यात्रा करेंगे. उनकी यात्रा राज्य के सात जिलों से होकर गुजरेगी. अपने चार दिनों की यात्रा में वह बिहार में कुल 425 किलो मीटर की दूरी तय करेंगे. इस क्रम में तीन स्थलों पर राहुल रात्रि-विश्राम करेंगे. पश्चिम बंगाल से उनकी यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी व झारखंड के रास्ते निकल जायेगी.

विज्ञापन

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह बिहार में चार दिन की यात्रा करेंगे. उनकी यात्रा राज्य के सात जिलों से होकर गुजरेगी. अपने चार दिनों की यात्रा में वह बिहार में कुल 425 किलो मीटर की दूरी तय करेंगे. इस क्रम में तीन स्थलों पर राहुल रात्रि-विश्राम करेंगे. पश्चिम बंगाल से उनकी यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी और झारखंड के रास्ते निकल जायेगी. राहुल गांधी की यात्रा का रूट चार्ट गुरुवार को एआइसीसी की ओर से जारी कर दिया गया है.

बंगाल-झारखंड होकर बिहार में दो बार आयेंगे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल होकर बिहार आयेगी. बिहार में प्रवेश से पहले वाली उनकी रात संभवत: सिलीगुड़ी में गुजरने की संभावना है. वहां से सीमांचल के रास्ते वे बिहार में प्रवेश करेंगे. यहां अररिया और पूर्णिया में उनके प्रारंभिक दो महत्वपूर्ण ठांव होंगे. वहां से होते हुए वे एक बार फिर बंगाल की ओर निकल जायेंगे. मुर्शिदाबाद होते हुए झारखंड की ओर बढ़ेंगे. पड़ोस का भ्रमण करते हुए एक बार वे रोहतास जिला से बिहार में प्रवेश करेंगे. सासाराम होते हुए उत्तर प्रदेश में वाराणसी की ओर प्रस्थान कर जाएंगे.

चार दिनों में 425 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की यात्रा का नाम अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है. पहले यह भारत न्याय यात्रा बतायी जा रही थी. राहुल की पहली यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) की कड़ी को जोड़ने के लिए इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया है. गुरुवार को कांग्रेस ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस यात्रा का रूट-मैप भी जारी किया गया है. बिहार में यह यात्रा सात जिलों से गुजरेंगी और चार दिनों में 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

पूर्व निर्धारित 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से यह यात्रा प्रारंभ होगी. 67 दिनों में 6700 किलोमीटर से ज्यादा का भ्रमण करते हुए 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा. पहले इस यात्रा के 15 राज्यों के 85 जिलों से गुजरेगी. इस बीच लोकसभा के 100 और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के 337 निर्वाचन क्षेत्र जोड़े जायेंगे. राज्यों के हिसाब से सर्वाधिक दिन उत्तर प्रदेश में गुजरने की संभावना है. उसके बाद असम और झारखंड की बारी है. बिहार के पड़ोसी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल के क्रमश: 20, 13 और सात जिलों से राहुल की यात्रा होगी.

Also Read: कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा का नाम बदला, अब होगा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, जानें पूरा रूट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट-मैप

मणिपुर से मुंबई तक (14 जनवरी से 20 मार्च)

यात्रा की दूरी: 6700 किलोमीटर से अधिक

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

राज्य : किलोमीटर – जिला – दिन

• मणिपुर : 107 – 04 – 01

• नगालैंड : 257 – 05 – 02

• असम : 833 – 17 – 08

• अरुणाचल प्रदेश : 55 – 01 – 01

• मेघालय : 05 – 01 – 01

• बंगाल : 523 – 07 – 05

• बिहार : 425 – 07 – 04

• झारखंड : 804 – 13 – 08

• ओडिशा : 341 – 04 – 04

• छत्तीसगढ़ : 536 – 07 – 05

• उत्तर प्रदेश : 1074 – 20 – 11

• मध्य प्रदेश : 698 – 09 – 07

• राजस्थान : 128 – 02 – 01

• गुजरात : 445 – 07 – 05

• महाराष्ट्र : 480 – 06 – 05

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन