Live Updates

Raghuvansh Prasad Singh Death LIVE : ‘राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

raghuvansh prasad singh death, lalu yadav, RJD live Updates : पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. रघुवंश सिंह 74 वर्ष के थे. वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से सी अस्पताल में भर्ती थे. रघुवंश सिंह के निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है. बता दें कि बीते दिनों ही लालू यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह की चिट्ठी देश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था. रघुवंश सिंंह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि राजद प्रमुख ने उनके इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया था. रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

राहुल गांधी ने रघुवंश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन के साथ ही गांव और किसानों की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई. राहुल ने ट्वीट किया, रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गांव व किसान की एक मज़बूत आवाज सदा के लिए खो गई है. गांवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा. मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रघुवंश बाबू के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रघुवंश बाबू के निधन पर शोक जताते हुए कहा, श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन का समाचार दुखद है. जमीन‌ से जुड़े व ग्रामीण भारत की असाधारण समझ रखने वाले रघुवंश बाबू का कद बहुत ऊंचा था. अपने संतों जैसे सादा जीवन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन को विशेष गरिमा प्रदान की. उनके परिवार, समर्थकों व प्रशंसकों को मेरी शोक-संवेदनाएं!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रघुवंश बाबू के निधन पर जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन पर शोक जताया, उन्होंने लिखा बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ. उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा. गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा.

रघुवंश सिंह के निधन पर मायावती ने जताया शोक

यूपी के पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के राजनीतिक हस्ती व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के आज निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना. उनका बेबाक व संघर्षशील व्यक्तित्व एवं बिहार की राजनीति में उनकी लम्बी व अहम भूमिका को लोग शायद ही कभी भुला पायेंगेः

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. सीएम कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह से फोन पर बातचीत की. सीएम ने ऐलान किया कि रघुवंश सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा.

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola