भारतीय योग संस्थान ने पूर्णिया कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण, योग के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मौके पर उपस्थित साधक-साधिकाएं | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया कॉलेज परिसर में भारतीय योग संस्थान ने एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें योग, संगीत और पौधरोपण को एक साथ शामिल किया गया. इस कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया.
Purnia Plantation Drive: पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान के पूर्णिया कॉलेज केन्द्र परिसर में शनिवार को पौधरोपण एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संस्थान के कोशी जिला प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया. दीप ज्योति मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जबकि शंखध्वनि के बीच पुष्पा और साक्षी सुमन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की.
योगाभ्यास के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने किया. उन्होंने लंबे गहरे श्वास, ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र के भावार्थ तथा ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया. इसके बाद मोना ने त्रिकोणासन, क्षेत्रीय प्रधान अशोक कुमार सिंह ने सूर्य नमस्कार, सुनीता ने आकर्णधनुरासन एवं कोणासन, सुधा ने ऊष्ट्रासन एवं शशकासन तथा ललिता ने सिंह गर्जना और गत्यात्मक नौकासन का अभ्यास कराया. अंत में अशोक कुमार सिंह ने मर्कटासन एवं शवासन तथा मनोज कुमार सिंह ने चंद्रभेदी, कपालभाति, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास कराया.
संस्थापक की पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित ने भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल जी की पुण्यतिथि पर उनके जीवन, योगदान और संस्थान की कार्यशैली पर प्रकाश डाला. उन्होंने योग को स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया.
संगीत और पौधरोपण से बना आध्यात्मिक माहौल
कार्यक्रम के दौरान साक्षी सुमन ने योग गीत तथा सिकंदर यादव ने शिव भक्ति गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद क्षेत्रीय प्रधान अरुण कुमार भारती ने ओम ध्वनि, प्रार्थना और शांति पाठ कराया. कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया.
कई पदाधिकारी और साधक रहे उपस्थित
Purnia Plantation Drive: कार्यक्रम में कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित, अजीत लाल, ई. सुरेन्द्र मंडल, अरुण कुमार भारती, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, श्रवण जेजानी, देव नारायण यादव, ललन मिश्र, सिकंदर यादव, ध्यानी ठाकुर, कुमारी सुषमा, मोना, पुष्पा, अनीता, सुधा, सुनीता, कविता सिंह, सविता, साक्षी सुमन, ललिता, मीना, रंजना, माला सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास वर्मा
विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










