झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश की शिकार महिला की मौत

बनमनखी नगर परिषद
प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद वार्ड नं 1 में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार की सुबह कैली देवी( 37) पति बालबोध यादव अपने घर के पीछे से जलावन की गठरी लेकर आ रही थी. घर के समीप जलावन की गठरी रखने पर गठरी में पहले से छिपे जहरीले सांप ने हाथ की अंगुली पर डंस लिया. तुरंत अस्पताल लाने के बदले झाड़फूंक के चक्कर में जहर महिला के पूरे शरीर में फैल गया. आखिर में बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि महिला बनमनखी हृदय नगर चौक स्थित चाय की दुकान चलाती थी. मृतक के घर से महज दो किलोमीटर दूरी पर ही अनुमंडलीय अस्पताल है. फोटो. 29 पूर्णिया 13 परिचय : शव पर रोते बिलखते परिजन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










